

प्रिय मित्रों, ऑनलाइन संसाधन केन्द्र Anglohigher.com™ और विश्वव्यापी अंग्रेज़ी भाषण उच्चतर शिक्षा (Global English Speaking Higher Education) की पत्रिका AngloHigher® में आपका स्वागत है।
हमारी आकांक्षा है कि भावी विद्यार्थियों, विद्यार्थियों, स्नातकों, अभिभावकों, शैक्षिक और प्रशासनिक स्टाफ, सरकारी और गैर-सरकारी निकायों, उच्च विद्यालयों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक और निजी शैक्षिक संगठनों और अंग्रेज़ी बोलने की उच्चतर शिक्षा में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति को विश्वव्यापी अंग्रेज़ी भाषण उच्चतर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को समाहित करते हुए एक व्यापक और व्यावहारिक संसाधन केन्द्र प्रदान किया जाए।
हमारी आन्तरिक पत्रिका पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषण उच्चतर शिक्षा के संबंध में विशिष्ट और सामान्य विषयों से संबंधित भिन्न श्रोताओं के लिए रुचि के विषयों के साथ समर्पित क्षेत्रों में विभाजित है।
हमारी सेवाएं सभी के लिए मुफ्त में उपलब्ध और सुगम हैं और ग्राहक बनने या पंजीकरण कराने की कोई आवश्यकता नहीं है। बहरहाल, अगर आपने हमारा सूचनापत्र प्राप्त करने का निर्णय लेते हैं, तो आप पत्रिका का नया अंक उपलब्ध हो जाने पर एक अनुस्मारक (reminder) प्राप्त करेंगे और आपको अनेक महत्त्वपूर्ण नई घटनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त आप छात्रवृत्तियों, विश्वविद्यालय के स्नातकपूर्व, स्नातकोत्तर और अनुसन्धान पाठ्यक्रमों, लघु पाठ्यक्रमों, मामला अध्ययनों, सम्मेलनों, भर्ती मेलों, आवास, विद्यार्थी अनुभव, विदेश में अध्ययन - आदान-प्रदान कार्यक्रमों जैसे क्षेत्रों तथा अनेक अन्य क्षेत्रों में बहुत-सी सूचनाएं और लिंक पा सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि हम किसी ऐसे संस्थान, कम्पनी या व्यक्ति की सिफारिश, समर्थन, प्रतिनिधित्व नहीं करते या कमीशन पर काम नहीं करते जिसे पत्रिका और हमारे वेब संसाधन केन्द्र, दोनों पर विज्ञापनदाता, लिंक, प्रोफाइलों या किसी अन्य रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। प्रदान की गई सूचनाएं केवल आपके संदर्भ के लिए हैं और आपको कोई वस्तुएं या सेवाएं खरीदने से पहले हमेशा निबंधन और शर्तें देखनी चाहिए, स्थानीय प्राधिकरणों से सम्पर्क करना चाहिए, लागू बाज़ार अनुसन्धान संचालित करना चाहिए और पेशवर परामर्श करना चाहिए।
हमारा एक नया वेब संसाधन केन्द्र है, इसके परिणामस्वरूप सामग्री क्रमिक रूप से सम्मिलित की जाएगी। आपको सर्वोत्तम सम्भव सेवाएं प्रदान करने के हमारे प्रयास के लिए हमें आपकी सहायता की ज़रूरत होगी। नए विषयों और सेवाओं के लिए आपकी प्रतिक्रिया और सुझावों का हार्दिक स्वागत है। कृपया प्रतिक्रिया फॉर्म भरकर अपनी सिफारिशें प्रदान करें। इसके अलावा, आप किन्हीं तकनीकी कठिनाइयों या आपके द्वारा सम्भावित रूप से पता लगाई गई भूलों के बारे में सूचना देने के लिए इस तरीके का उपयोग कर सकते हैं।
हमें आशा है कि आप पत्रिका और हमारे वेब संसाधन केन्द्र का आनन्द लेंगे। अगर आप योगदान करना चाहेंगे, तो आप उन सेवाओं, उत्पादों और घटनाओं के बारे में अपना लेख, मामला अध्ययन, जीवनपर्यंत ज्ञानार्जन पाठ्यक्रम, प्रदर्शनी, आवास, ग्रीष्म विद्यालय, व्यावसायिक पाठ्यक्रम और अन्य सूचनाएं भेजें जिन्हें आप हमारे मुखपृष्ठ से लागू लिंक के माध्यम से लोगों के साथ बाँटना चाहेंगे। सम्पादकीय टीम में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति कृपया सम्पादक का छोटा फॉर्म भरें और अपना CV और चित्र संलग्न करें।
योगदान करने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक अवश्य होनी चाहिए और हमारा सूचनापत्र प्राप्त करने का अनुरोध करने के लिए आपकी आयु 16 वर्ष या इससे अधिक अवश्य होनी चाहिए। Anglohigher.com™ - AngloHigher® विद्यार्थिर्यों, अभिभावकों और विश्वव्यापी उच्चतर शिक्षा उद्योग (Global Higher Education Industry) की सहायता कर रहा है!
आपका,
Ioannis Soilemetzidis
BA (Hons), PgQ, MBA, MCMI, MCQI CQP
संपादक - प्रबन्ध निदेशक
अगस्त 2009
AngloHigher®, Anglohigher.com™, Adverts for Keeps™, CORACAD™ और Panethnic™ Panethnic Limited के स्वामित्त्व वाले ट्रेड मार्कों की श्रृंखला से संबंध रखते हैं और ये कॉपीराइट कानूनों द्वारा सुरक्षित हैं, अनधिकृत उपयोग की सख़्त मनाही है।





